रालोद कार्यालय का फीता काट किया उद्घाटन
दीदारगंज -आजमगढ़ पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आजमगढ़ पहुंचने पर राष्ट्रीय लोकदल के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डा 0 रामाशीष राय के आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से माल्यार्पण कर भब्य स्वागत किया और रालोद जिंदाबाद जयंत चौधरी जिंदाबाद, डा 0 रामाशीष राय जिंदाबाद, चौधरी चरण सिंह चौधरी अजीत सिंह अमर रहें अमर रहें के नारे लगाए,इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष के वाहनों का काफिला सर्किट हाउस पहुंचा जहां पर उन्होंने ने कुछ समय विश्राम के बाद रालोद के पराना पुर स्थित नये पार्टी कार्यालय का उद्घाटन फीता काट कर करतल ध्वनि के बीच किया। इसके बाद पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं का परिचय जाना।इसी दौरान नव नियुक्त पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का पुनः माल्यार्पण कर स्वागत किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि डा 0 रामाशीष राय ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह यह कहा करते थे कि आजमगढ़ हमारी थाती है हम बागपत छोड़ सकते हैं लेकिन आजमगढ़ नहीं परिस्थितियां बदलती रहती है सरकारें आती हैं जाती हैं आज हर जाति की एक पार्टी बन गई हैं उनका रास्ता किसानों के उत्थान का था ,उनका रास्ता था गरीब और अमीर के बीच खाई पाटने का था ।इस अवसर पर चंद्र मोहन सिंह जिलाध्यक्ष, डा0सुरेश यादव, पतिराम यादव, धीरेंद्र सिंह प्रदेश सचिव, मोहम्मद अकमल आजमी,राकेश सिंह,राजू सिंह पूर्व प्रमुख,जे पी यादव एडवोकेट, भारतेन्दु प्रताप शाही, अशोक कुमार यादव, मोहम्मद खालिद खान,साबिर हुसैन, शहाबुद्दीन , सफदर खान, डा 0 पृथ्वी राज सिंह जिला मीडिया प्रभारी रालोद आदि उपस्थित थे।
