फूलपु रआजमगढ़ डीएम आजमगढ़ के निर्देश पर कुछ दिन पूर्व एसीएमओ ने भी जनता सोनोग्राफी सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण किया था,उस समय भी डॉक्टर और तकनीकी स्टाफ अनुपस्थित मिले थे।इसी क्रम में शुक्रवार दोपहर करीब 1:45 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर के चिकित्साधीक्षक अखिलेश कुमार के साथ प्रशासनिक टीम सीधे जनता सोनोग्राफी डायग्नोस्टिक सेंटर पहुंची।निरीक्षण के दौरान न कोई मरीज मिला और न ही कोई जिम्मेदार चिकित्सकीय स्टाफ मौजूद था।मौके पर उपस्थित कर्मचारियों को उपजिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि संबंधित संचालक और डॉक्टर को सूचना देकर सभी अभिलेखों के साथ अपराह्न 3:30 बजे तहसील मुख्यालय स्थित कार्यालय में उपस्थित होकर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करें।क्षेत्र में लगातार निरीक्षण के दौरान डॉक्टरों और संचालकों के गायब मिलने से लोगों में चर्चा है कि सेंटर संचालकों को जांच की सूचना पहले ही मिल जाती है। स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
