मुबारकपुर आज़मगढ़ सुल्तान नेशनल इंटर कालेज अमिलो में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्र एवं छात्राओं को को मैनेजर मोहम्मद फरहान के हाथों सम्मान प्रदान किया गया। कक्षा 10वीं में तौसीफ अहमद ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं जिक्रा़ फातिमा ने 82.33 प्रतिशत तथा आदित्य कुमार ने 80.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कक्षा 12वीं में चंदन कुमार ने 80 प्रतिशत और श्रिष्टिका ने 75.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मैनेजर मोहम्मद फरहान ने छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि मेहनत, लगन और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है। उन्हने कहा कि विद्यालय हमेशा विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और मार्गदर्शन देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे अपने लक्ष्य को निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करें, जिससे भविष्य में और भी बड़े मुकाम हासिल कर सकें।
