लालगंज (आजमगढ़ )स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शुक्रवार को मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। यूपी बोर्ड हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले टॉप 10 भैया बहनों को विद्यालय की वंदना सभा में सम्मानित किया गया। हाई स्कूल में अंशुमान तिवारी 94.67% आयुष कुमार 93.16% पलक राय 92.83% तथा इंटरमीडिएट में कृष्णा प्रजापति 88.8% भरत यादव 87.2 % संकेत विश्वकर्मा 85.8% अंक पाकर विद्यालय स्तर पर क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कृष्ण कुमार विश्वकर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के आचार्य डॉक्टर विजय बहादुर सिंह ने किया। परीक्षा परिणाम की घोषणा विद्यालय के परीक्षा प्रमुख संजय पाठक ने किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य भानु प्रताप त्रिपाठी अध्यक्ष श्री बेचू लाल बरनवाल प्रबंधक राकेश कुमार गुप्त , कोषाध्यक्ष धर्मराज गुप्त ने परीक्षा में उत्तीर्ण सभी भैया बहनों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार एवं भैया बहन उपस्थित रहे।
