मुबारकपुर आजमगढ़ गुरुवार को यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आने का समय जैसे-जैसे सायं होता गया कि परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों में रिजल्ट को देखने की उतसुकता दिन दुनों तो रात चौगुन हो गई और 4:00 बजते ही इंटरनेट पर अपने-अपने अंक पत्रों को देखने की होड़ मची रही। तो दूसरी तरफ उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को अभिभावकों द्वारा मिठाई खिलाकर उन्हें दीर्घायु की कामनाओं के साथ ही निरंतर कामयाब होने कि शुभकामनाएं दी जिसमें लड़कियों ने लड़कों के अपेक्षा यूपी बोर्ड में भी अपना दबदबा कायम रखा। जिसके क्रम में बीडी पब्लिक स्कूल गुजर पार विद्यालय के छात्र योगेश कुमार यादव पुत्र विनोद कुमार यादव,सुपौत्र राम अवध यादव पत्रकार ने 88.7 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय एवं अभिभावकों सहित क्षेत्र का मान बढ़ाया है। इसी प्रकार राष्ट्रीय इण्टर कालेज तहबर पुर आजमगढ़ कि छात्रा आस्था यादव पुत्री ओम कार यादव ने 91.7 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय क्षेत्र एवं अभिभावकों का मान बढ़ाया इस परिक्षा परिणाम से क्षेत्र के लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं एक अन्य समाचार के अनुसार मुबारकपुर के वरिष्ठ पत्रकार विनोद शर्मा का सुपुत्र अन्शु शर्मा ने भी अच्छे अंक हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
