फूलपुर आजमगढ़ फूलपुर कस्बा में अवैध ढंग से चल रहे सोनो ग्राफी सेंटरों की जांच के निर्देश डीएम ने दिए है बुधवार को जनता सोनो ग्राफी सेंटर की जांच करने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर उमा शरण पांडेय पहुंचे यहाँ सेंटर खुला मिला,मगर न तो डाक्टर मिले न मरीज।एसीएमओ ने मौके पर मौजूद कर्मियों से जानकारी ली।सेंटर के संचालक से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन बात नहीं हो सकी एसीएमओ के मुताबिक कई सेंटर की शिकायत मिली थी कि चिकित्सक की गैर मौजूदगी में अप्रशिक्षित लोग अल्ट्रासाउंड, सोनोग्राफी करते है।इसकी जांच करने फूलपुर पहुंचे एसीएमओ ने सेंटर के सभी अभिलेख की जांच की।जांच के दौरान वहां न तो कोई मरीज मिला और न ही कोई डाक्टर जनता इस संबंध में एसीएमओ डाक्टर उमाशरण पांडेय ने बताया कि मै जब जांच करने सेंटर पर पहुंचा तो वहां मशीन बंद पाई गई डाक्टर नहीं मिले और वहां मौके पर कोई मरीज नहीं था।हालांकि मरीजों की जाँच पड़ताल शुरू किया गया है।
