रौनापार आजमगढ़ रौनापार थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नैनीजोर के हनुमान जी की मंदिर से सोमवार को 10:00 बजे के करीब कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा मे हाथी,घोड़े,रथ वाहनों के साथ 351 कलश के साथ खरैलिया, रौनापार, खोजौली, बघवार होते हुए हाजीपुर के पास स्थित सरयू नदी से जल भरकर पुनःहनुमान जी के मंदिर पर कलश यात्रा पहुंची। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालु जय श्री राम के नारे लगाते रहे। नैनिजोर गांव निवासी जगदंबा सिंह ने बताया कि हनुमत् याग समन्वित शतचंडी दुर्गादिमूर्तीनां प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं श्री राम कथा का आयोजन किया गया है। 351 कलशो के साथ कन्याओं महिलाएं कलश यात्रा में शामिल हैं। 23 अप्रैल को पूज्य संत श्री श्री 1008 श्री ब्रह्मचारी जी महाराज के द्वारा हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा। और 26 अप्रैल को पूर्ति एवं भंडारे का आयोजन किया गया है।
