लालगंज (आजमगढ़) स्थानीय तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना व पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित किया गया।जिसमें मौके पर ही 17प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर दिया गया। तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार द्वितीय के न आने से फरियादी मायूस हो गए कई लोग तो बिना फरियाद किए ही वापस चले गए।मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना व पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार के समक्ष विभिन्न विभाग के कुल 142प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए जिसमें से 17प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग को भेजकर शीघ्र निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा धिकारी,उपजिलाधिकारी राजकुमार बैठा, क्षेत्राधिकारी भूपेश पाण्डेय, तहसीलदार उमेश कुमार सिंह सहित जिला एवं तहसील स्तरीय अन्य अधिकारी उपस्थित थे। वहीं कई अधिकारी सम्पूर्ण समाधान दिवस में सोते दिखे।
