लालगंज (आजमगढ़) स्थानीय नगर के दक्षिण स्थित टिकरगांढ़ रजवाहा के बंधे को विभागीय लोगो ने कुछ लोगों को लाभ देने के लिए नियमों के विपरीत जा कर पिच करा दिया जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।नगर के दक्षिण स्थित टिकरगाढ़ रजवाहा नेशनल हाईवे से होकर नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए पूरब के तरफ निकलता है।नेशनल हाईवे व नगर के मुख्य मार्ग को जोड़ने के कारण उस पर दिनभर वाहनों का आना जाना लगा रहता है।नेशनल हाईवे व नगर के मुख्य मार्ग के बीच नहर के बंधे पर कुछ लोगों ने मकान का निर्माण करा लिया है।उक्त लोगों द्वारा बंधे को काट कर समतल बनाकर रास्ते के रूप में प्रयोग किया जाता रहा है इतना ही नहीं उन लोगों द्वारा बंधे में पाइप डालकर नहर में नाबदान का पानी बहाया जाता था।कुछ लोगों द्वारा शिकायत करने पर सिंचाई विभाग द्वारा उन लोगों के विरुद्ध कागजी कार्यवाही की गई। उन लोगों द्वारा क्षेत्रीय विधायक से नहर के बंधे को पिच कराने की माग की गई विधायक निधि से पिच कराने की स्वीकृति मिलने के बाद सिंचाई विभाग ने गलत तरीके से बंधे को काटकर बनाए गए रास्ते को पिच करने हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र दे दिया।आनन फानन में बंधे को पिच कर दिया गया जबकि सर्विस रोड पर उसी तरह धूल उड़ रही है ।जबकि वही से उक्त उक्त रजवाहा का सर्विस रोड पिच है। सिंचाई विभाग के इस खेल की क्षेत्र में जोरो पर चर्चा है लोग तरह_तरह की बात कर रहे है।वहीं जब इस सन्दर्भ में सिंचाई विभाग के जेई सूरज भारती से पूछा गया तो उन्होंने टालमटोल जबाव देते हुए कहा कि जहां से लोग आ जा रहे थे उसी को पिच करने का अनापत्ति प्रमाण पत्र दे दिया गया।जब अनापत्ति प्रमाण पत्र के बारे में सहायक अभियंता ए के शुक्ला से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि अभी अनापत्ति प्रमाण पत्र दिया नहीं गया है उच्चाधिकारियों के यहां विचाराधीन है।
