माहुल(आजमगढ़)। स्थानीय नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती मंगलवार को धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। लोगो ने उनकी प्रतिमा और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके कृत्य और कृतित्व को याद किया।।सुबह से ही माहुल नगर के पवई रोड स्थित प्रतिमा पर सुबह से ही माल्यार्पण करने वालो का तांता लगा रहा। इस दौरान मनोज सिंह टाईगर उर्फ बतासा चाचा, भाजपा नेता रानू राजभर, प्रमोद राजभर आदि उपस्थित रहे। शाम को आसपास के गावों के लोग गाजे बाजे के साथ जलूस की शक्ल में माहुल बाजार में पहुंचे और नाचते गाते हुए पूरे नगर में भ्रमण करने के बाद देर शाम प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने अपने घर गए।प्रतिमा के समीप अम्बेडकर जन जागृति समिति के कैलाश गौतम, दिनेश कुमार, गुलशन कुमार,राहुल गौतम आदि स्टॉल लगाकर लोगों को चायपान की व्यवस्था करते रहे। जयंती पर काफी भीड़ भाड़ को देखते हुए क्षेत्राधिकारी बुढ़नपुर कौस्तुम्भ त्रिपाठी, थानाध्यक्ष अहरौला अमित कुमार मिश्रा,राजस्व निरीक्षक कृष्ण कुमार यादव, हल्का लेखपाल, सौरभ राय,चौकी प्रभारी माहुल यस पटेल, एस आई श्याम कुमार दुबे, सौ से अधिक महिला पुरूष पुलिस बल औऱ पीएसी के साथ चक्रमण करते रहे।।
