फूलपुर आजमगढ़ फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के जौमा गांव में सोमवार की रात करीब 10 बजे विधायक निधि से लगी हाईमास्ट लाइट को जलाने-बुझाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीटहो गई।इस दौरान लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर के साथ धारदार हथियार का भी प्रयोग हुआ जिसमें चाकू के प्रहार से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया।जहाँ चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख जिले पर रेफर कर दिया है।जानकारी के अनुसार,जौमा गांव के धोबी मोहल्ले में सोमवार को सलाम के लड़का की शादी थी।बारात जाने के बाद मंगलवार को दावत-ए-वलीमा का कार्यक्रम होना था,जिसके चलते परिजन तैयारियों में जुटे थे।इसी मोहल्ले मे पूर्व प्रधान अकरम के प्रयास से विधायक निधि से हाईमास्ट लाइट लगाई गई है,लाइट के रख रखाव को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा है सोमवार की रात हाई मास्क लाइट बंद थी। जिसे गांव का एक व्यक्ति ताला तोड़कर उसे लाइट को चालू कर दिया।इस पर पूर्व प्रधान के बेटों ने आपत्ति जताते हुए उससे पूछताछ की,जिससे विवाद बढ़ गया।इस दौरान पूर्व प्रधान मो अकरम और इस्लाम के परिवार आमने-सामने हो गए।देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया।दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट और चाकू बाजी हुई जिसमें इस्लाम पक्ष के मो आतिफ(20)को चाकू लग गया इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सच्चिदानंद भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तीन लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आए।कोतवाली प्रभारी सच्चिदानंद ने बताया कि घायल के पिता बदरे आलम की तहरीर पर पूर्व प्रधान मोअकरम समेत 5 लोगों के खिलाफ तहरीर मिली है जिसकी जांच चल रही है।
