दीदारगंज -आजमगढ़ शिक्षा क्षेत्र फूलपुर के दीदारगंज स्थित पी एम श्री कम्पोजिट विद्यालय का वार्षिकोत्सव एवं अभिभावक सम्मेलन शुक्रवार को विद्यालय प्रांगण में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रमुख विकास खंड फूलपुर अर्चना यादव व विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी फूलपुर राजीव कुमार यादव के हाथों हंस वाहिनी ज्ञान दायिनी मां सरस्वती जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना गीत गाया गया तत्पश्चात बच्चों द्वारा अतिथियों के स्वागत में स्वागत गीत गाया गया। बच्चों द्वारा विविध शानदार सराहनीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों जैसे जैसी करनी वैसी भरनी,जय हो आजमगढ़ , मोबाइल बुरी बला है,नशा, मुझे ना कांटों दुखता है की प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई ।इस अवसर पर शिक्षा चौपाल का आयोजन भी न्याय पंचायत खरसहन कला के समस्त शिक्षक अभिभावक के मध्य नोडल संकुल अखिलेश कुमार सिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले और विद्यालय में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को मुख्य अतिथि व खंड शिक्षा अधिकारी के हाथों मेडल,मोमेंटो और प्रमाण पत्र दिया गया।इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संतोष कुमार यादव, प्रमुख प्रतिनिधि मृगांक यादव टाईगर, दिलीप यादव प्रधान,दानिश रजा, प्रधानाध्यापक अनिल कुमार यादव,अशोक सिंह,जय प्रकाश चौबे,राजेश सिंह,अरूण कुमार यादव, नरेंद्र कुमार भारती, विनोद कुमार गुप्ता, शशिकला यादव,माला यादव, सुरेन्द्र कुमार यादव,जोहन लाल,सुमन सिंह, प्रेमलता आदि उपस्थित थे।
