फूलपुर आजमगढ़ फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के हैबतपुर गांव में झाड़ू लगाने के विवाद में हुई मारपीट के बाद सावित्री यादव( 52)की मौत हो गई थी।मृतका सावित्री यादव की पुत्री पूजा यादव ने रविवार को कोतवाली में लिखित सूचना दी थी कि 2 अप्रैल को शाम समय 7:00 बजे झाड़ू लगाने के विवाद को लेकर विपक्षीगण रिमा,मनोरमा,रोहित यादव, मोहित यादव व डब्बू यादव ग्राम हैबतपुर द्वारा वादिनी और उसकी माता सावित्री यादव के साथ मारपीट की गई।आरोप है कि अभियुक्तों द्वारा सावित्री यादव को उठाकर पटक दिया गया,जिससे उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई।उपचार हेतु उन्हें बीएचयू वाराणसी ले जाया गया,जहां चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया।कोतवाल सच्चिदानंद यादव ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में रविवार को एसआई उमाशंकर यादव मय हमराह द्वारा वांछित अभियुक्त रोहित यादव निवासी ग्राम हैबतपुर को लाहीडीह फुटहिया गोदाम के पास से गिरफ्तार किया कर लिया गया है।अभियुक्त को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय भेज दिया है।
