माहुल(आजमगढ़)। चौकी प्रभारी माहुल यश सिंह पटेल के नेतृत्व में पुलिस ने शनिवार देर शाम क्षेत्र की सरकारी मदिरा की दुकानों के अंदर और बाहर सघन चेकिंग अभियान चलाया। जिससे ठेकों के आसपास हलचल मच गई। इस अभियान में पुलिस ने माहुल, राजारामनगर और निजामपुर बाजार स्थित दुकानों से शराब की शीशी पर लगे स्कैनर को मोबाइल से स्कैन कर के उसकी गुणवत्ता की जांच किया तथा दुकानदारों को गुणवत्तापूर्ण शराब की बिक्री करने और आसपास भीड़ न लगने देने की नसीहत भी दिया। इस मौके पर चौकी प्रभारी के साथ सब इंस्पेक्टर श्याम कुमार दुबे, दिवान इंद्रमणि पटेल और माजिद अंसारी आदि रहे।।
