लालगंज (आजमगढ़)स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य ज्ञानेन्द्र कुमार पाण्डेय (60 वर्ष)की दिन में तीन बजे हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई। प्रधानाचार्य तीन बजे विद्यालय में शिक्षकों की बैठक कर रहे थे।उसी समय उन्हें परेशानी महसूस हुई।वह शिक्षकों से बैकक स्वयं कर लें यह कहकर प्रधानाचार्य आवास में आराम करने चले गए।बैठक समाप्त कर जब शिक्षक उनसे मिलने उनके कमरे में गए तो उस समय उन्हें दर्द से तड़पते,छट पटाते हुए देखा।आनन फानन में लोग उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टीकरगाढ़ लालगंज ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रधानाचार्य मऊ जिले के मधुबन के पास जजौली गांव के रहने वाले थे।वह बहुत ही नेक , विनम्र और सज्जन व्यक्ति थे।पूरा विद्यालय परिवार,प्रबन्धक राकेश गुप्त आदि लोग उनकी अर्थी के साथ उनके पैतृक गांव जजौली तक गए। ओम प्रकाश सिंह पूर्व प्रधानाचार्य तिलखरा ने कहा कि ज्ञानेंद्र कुमार पांडेय जी की सेवाओं को भुलाया नहीं जा सकता ।उनके जाने से विद्यालय को अपूरणीय क्षति हुई है।
