लालगंज (आजमगढ़ ) सरस्वती शिशु मंदिर एवं विद्या मंदिर कोटा खुर्द का परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित किया गया । परीक्षा परिणाम पाकर बच्चों के चेहरे खिले। विद्यालय में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किए हुए छात्र -छात्राओं को प्रमाण पत्र तथा प्रतीक चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधान रामचंद्र राम, विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य ओम प्रकाश सिंह तथा भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमनाथ सिंह ने मेधावी छात्रों को प्रमाण पत्र तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कक्षा अष्टम में सोहन कुमार, कृति प्रजापति दो छात्र प्रथम तथा करन कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा सप्तम में चांदनी कुमारी प्रथम अंशिका यादव द्वितीय स्थान पर रही। कक्षा षष्ठ में अंश भारद्वाज प्रथम वआदर्श कुमार द्वितीय स्थान पर रहे।कक्षा पंचम में नैंसी यादव पर प्रथम अंशिका राजभर द्वितीय स्थान पर रहीं। कक्षा चतुर्थ में पलक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया व आराध्या भारती ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।कक्षा तृतीय में दिव्यांश ने प्रथम व अंश राजभर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा द्वितीय में अंशिका राव पहली तथा वन्दिनी यादव ने दूसरे स्थान पर बाजी मारी। कक्षा प्रथम में प्रीति यादव ने पहली तथा रप्रीतिका ने दूसरे स्थान पर बाजी मारी। यूकेजी में स्वस्तिका सिंह प्रथम आकांक्षा वर्मा द्वितीय स्थान पर तथा एल के जी में सौम्या प्रथम तथा अनन्या राजभर द्वितीय स्थान पर रहीं।मुख्य अतिथि रामचंद्र राम ने कहा कि शिक्षा संसार की सबसे अमूल्य और ताकतवर निधि होती है। शिक्षा के बदौलत सब कुछ हासिल किया जा सकता है। शिक्षित व्यक्ति ही समाज को शिक्षित करने का काम करता है। शिक्षा का स्तर बढ़े इसके लिए हम सबको मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है। पूर्व प्रधानाचार्य ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि कलम तलवार से ज्यादा ताकतवर होती है। शिक्षक और शिक्षार्थी समाज की अमूल्य धरोहर हैं। प्राचीन गुरुकुल परंपरा में जहां राजा का पुत्र पढ़ता था वहीं सामान्य व्यक्ति का भी पुत्र पढ़ता था।शिक्षा में कोई भेदभाव नहीं था। भगवान राम के साथ निषाद राज ने भी शिक्षा पाई थी। कृष्ण भगवान के साथ सुदामा भी संदीपन के यहां शिक्षा ग्रहण किए थे।शिक्षा समाज को सुसंस्कृत करती है। व्यक्ति की क्षमताओं का विकास करती है। परीक्षा परिणाम छात्र के द्वारा किए गए कार्यों का मूल्यांकन का परिणाम होता है। परीक्षा परिणाम बदलते रहते हैं। छात्र अपने प्रयास से अपनी क्षमताओं का विकास करता है और उत्तरोत्तर विकास को प्राप्त होता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजभूषण शुक्ल ने आगंतुक अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया और छात्र-छात्राओं को उनके मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं व्यक्त की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य बृज भूषण शुक्ल, भाजपा कार्यकर्ता सेवक राम, अर्चना सिंह, धर्मराज चौहान ,रीता यादव, मन्ता प्रसाद ,खुशबू यादव, निधि सिंह आदि लोग विशेष रूप से उपस्थित रहे।
