महराजगंज आजमगढ़ जनपद के महराजगंज ब्लाक क्षेत्र के गंगापुर गांव में एक दर्दनाक हादसे में सरयू नदी में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई| प्राप्त जानकारी के अनुसार, अजमत पुत्र पप्पू निवासी जैतपुर, परशुरामपुर उम्र लगभग 20 वर्ष अपने परिवार के साथ गंगापुर स्थित सरयू नदी में समय लगभग 12 बजे दोपहर को स्नान करने गया था | इसी दौरान गहरे पानी में जाने के कारण वह अचानक डूबने लगा| साथ मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव और गहराई के चलते उसे बचाया नहीं जा सका| घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और युवक की तलाश शुरू कर दी| काफी देर तक चले खोजबीन अभियान के बाद ग्रामीणों की मदद से युवक का शव नदी से बाहर निकाला गया |घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है | सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी केदार नाथ मौर्या बताया कि परिवार वालों के पोस्टमार्टम न कराने के लिखित निवेदन पर शव का पंचनामा बनाकर शव को सुपुर्द कर दिया गया |परिवार वाले किसी प्रकार के पुलिस कार्यवाही नहीं कराना चाह रहे थे |ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आवश्यक विधिक कार्यवाही में जुट गई है |पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नदी या अन्य जलाशयों में स्नान करते समय सावधानी बरतें और गहरे पानी में जाने से बचें, ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके|
