फूलपुर आजमगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मौना (दुर्वासा)गांव में मंगलवार की रात शीतला प्रसाद त्रिपाठी के घर में सीढ़ी के सहारे घुसकर रात लगभग 12 बजे के करीब चोर आलमारी और बक्सा सीवान में उठा ले गए।चोर आलमारी तोड़कर जिसमें रखा गहने,और कीमती कपड़े समेट ले गए।देर रात में शीतला की बहु लघु शंका करने उठी तो कमरे का दरवाजा खुला था। रात ही में पीड़ित परिवार ने डायल 112 को सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला।शीतला प्रसाद त्रिपाठी ने बताया कि एक परिवार फूलपुर बाजार में रहता है।मंगलवार की रात मौना गांव स्थित घर में बहु कमरे में सोई हुई थी मैं खुद बरामदे में सोया हुआ था।देर रात छत के रास्ते घुसे चोर सीढ़ी के सहारे घर में उतरे और घर को खंगाल दिया।बताया कि चोर आलमारी और बक्से को उठा ले गए जिसे नदी के किनारे सीवान में तोड़कर सोने की नथिया,मांग टीका,मंगल सूत्र, कान का झाला, चैन, अनूठी, कनकी बाली,पावजेब, पायल और कीमती कपड़े सहित लाखों रूपये कीमत के जेवरात ले गए है रात ही में शीतला ने फूलपुर में रह रहे अपने पुत्र को सूचना दी वो भी मौके पर पहुंचकर 112 डायल को सूचना दिया।सुबह शीतला प्रसाद ने कोतवाली में अज्ञात चोर के खिलाफ तहरीर दी।कोतवाल सच्चिदानंद ने बताया कि पीड़ित की तरफ से तहरीर मिली है मुकदमा दर्ज कर चोरी के मामले की छानबीन की जा रही है।जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
