फूलपुर।फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खुटौली गांव के पास तमसा नदी में मंगलवार को सुबह एक शव उतराया हुआ आसपास के लोगों ने देखा।मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को बाहर निकलवाया।शव की पहचान कोतवाली क्षेत्र के खुटौली गांव की रहने वाली 18 वर्षीय शिवानी पुत्री मनोज के रूप में हुई।पिता मनोज ने बताया कि उसकी बेटी शिवानी 15 मार्च को घर से अचानक से लापता हो गई थी।काफी खोजबीन के बाद पुलिस को सूचना दी गई थी।कोतवाल सच्चिदानंद ने बताया कि पिता मनोज की तहरीर पर 16 मार्च की गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।
