लालगंज (आजमगढ़)स्थानीय तहसील परिसर में मोबाइल का नेटवर्क न रहने के कारण अधिवक्ताओं एवं वादकारियों सहित अन्य आने जाने वाले लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। तहसील परिसर में मोबाइल का नेटवर्क काफी दिनों से खराब चल रहा है।अधिवक्ता संघ भवन व उसके आस पास तो स्थिति काफी खराब है ।फोन आने पर अधिवक्ताओं एवं वादकारियों को संघ भवन से बाहर निकल कर जाना पड़ता है तब जा कर किसी तरह बात हो पाती है ।यह समस्या किसी एक कम्पनी की सिम वालो की नहीं है बल्कि सभी कंपनियों की सिम के साथ है।वहीं कंपनिया आए दिन उपभोक्ताओं को मैसेज दे कर सेवा बेहतर होने का दावा करती है जो छलावा है ।नेटवर्क न रहने से अधिवक्ताओं को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। समर बहादुर सिंह, देवधारी राय, प्रसिद्ध नरायन सिंह,राजनाथ यादव, रविन्द्र प्रताप चौहान, अंकुर मिश्रा,कैलाश सिंह सहित कई अन्य अधिवक्ताओं ने सभी कंपनियों से अविलंब नेटवर्क ठीक कराने की माग की है।
