फूलपुर आजमगढ़ मेज़वा उर्दू के मशहूर शायर कैफ़ी आज़मी के पैतृक गांव मेजवा में मंगलवार की देर शाम अंजुमन अब्बासिया के तत्वाधान में अंजुमन के महामंत्री आफताब हुसैन के नेतृत्व में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनई की मौत के विरोध में शिया समुदाय ने अमेरिका और इजराइल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान इमाम बारगाह से कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया।कैंडिल मार्च इमाम बाड़ा से निकला कर फतेह मंजिल, कैफ़ी रोड,हुसैनिया कटरा होते हुए पुनःडाकघर के पास आया जहां विरोध में नारे लगाए गए। जुलूस में छह माह के बच्चे से लेकर छियासी साल के बुजुर्ग के साथ काफी संख्या में महिलाओं ने शांतिपूर्ण ढंग से इंसाफ की मांग करते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से हस्तक्षेप की अपील किया।जुलूस के साथ अंजुमन अब्बासिया से जुड़े पदाधिकारी और सदस्य चल रहे थे।
