सगडी आजमगढ़ महाशिवरात्रि और रमजान पर शांति व्यवस्था को लेकर पीस कमेटी की बैठक जीयनपुर कोतवाली परिसर में सीओ अनिल कुमार वर्मा और नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सीओ और कोतवाल ने सौहार्द पूर्ण त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि माहौल खराब करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने होली, शिवरात्रि व रमजान के त्योहार को लेकर शांति बनाने की अपील की।सोशल मीडिया पर चलने वाले फेक खबरों से बचने की सलाह दी। कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है।माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।रात दस बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्र नहीं बजाएगा।चूंकि इस वर्ष बोर्ड परीक्षा भी चलेगी। उन्होंने पुलिसकर्मियों को होलिका दहन वाले स्थलों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया।कोतवाल राजकुमार सिंह ने ग्रामीणों से क्षेत्रों में संदिग्ध होने वाले भीड़ की विधिवत जानकारी लिया और कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या आने पर पुलिस को अवश्य सूचित करे जिससे कि समय रहते उसका निस्तारण किया जा सके।इस मौके पर सभी एसएसआई , और क्षेत्र के गणमान्य लोग व्यापारीगण समाजसेवीउपस्थित रहे।
