मुबारकपुर आजमगढ़ जामिया अरबिया दारुत्तालीम मुबारकपुर का वार्षिक जलस ए दस्तारबंदी मुहल्ला पूरा सोफी तुन के पास आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मौलाना मज़हरुल हक़ मदनी नाज़िम आला, मदरसा इस्लामिया अनवारुल उलूम, अमलो ने की, जबकि संचालन मौलाना अतीक़ुर्रहमान मुहम्मद ओज़ैर सलफ़ी मुबारकपुरी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत क़ारी हुज़ैफ़ा रहमान की तिलावत से हुई। इस अवसर पर मौलाना अब्दुल गफ्फार सलफी बनारस, मौलाना सरफराज़ फैज़ी मुम्बई ने छात्रों को इल्म व अमल के साथ समाज की सेवा करने की नसीहत दी गई। सम्मेलन में 28 छात्रों की दस्तारबंदी की गई, जिनमें 21 छात्रों ने फ़ज़ीलत और 7 छात्रों ने हिफ़्ज़े क़ुरआन की तकमील की। इसके अलावा एक बच्ची को नक़ाब, हिफ़्ज़ की सनद और अर-रहीक़ुल मख़तूम प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिसने पूरा क़ुरआन हिफ़्ज़ किया है। इस मौके पर नाज़िम ए आला डा. फैज़ुर्रहमान, मौलाना मुहम्मद मुस्तफ़ा काबी, मौलाना फ़ारूक़ अब्दुल्लाह रहमानी, मौलाना सलाहुद्दीन सलफ़ी,, हकीम फ़ैज़ुर्रहमान असरी, समाजसेवी ज़ियाउल्लाह अंसारी महाप्रधान, मौलाना इक़बाल अहमद, मौलाना अब्दुर्रहमान सलफ़ी, मौलाना जासिम मदनी, मौलाना ज़िलुर्रहमान असरी, मौलाना मुहम्मद इमरान रहमानी, मास्टर सुलैमान अख़्तर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
