फूलपुर आजमगढ़ फूलपुर पूर्व ब्लाक प्रमुख स्व.वीरेन्द्र यादव की 10 वीं पुण्यतिथि मंगलवार को फूलपुर ब्लाक परिसर में स्मृति दिवस समारोह के रूप में मनाई गई।इस अवसर पर उनकी पत्नी ब्लाक प्रमुख अर्चना यादव और उनके पुत्र मृगांक यादव ने स्व, वीरेन्द्र यादव की मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित का श्रद्धांजलि अर्पित किया।वक्ताओं ने उन्हें ईमानदार और सच्चा समाज सेवी बताया।कार्यक्रम की शुरुआत लोगो ने संयुक्त रूप से स्व,वीरेन्द्र यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।उनकी पत्नी ब्लाक प्रमुख अर्चना यादव ने कहा कि मेरे पति स्व,वीरेन्द्र यादव अपनी कार्यप्रणाली और समाजसेवा के बल पर ही कई वर्षों तक ब्लाक प्रमुख रहे। उन्होंने अपने कार्यकाल में किसी को भी असंतुष्ट नहीं किया। संचालन कर रहे ओमप्रकाश ने कहा कि वीरेंद्र यादव के बताए मार्ग पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।वे अभी भी सभी के दिलों में है।स्व वीरेन्द्र यादव की याद में ब्लॉक परिसर में रक्तदान शिविर लगाया गया। गरीब और असहाय महिलाओं को साड़ी वितरित किए गए। जिसमें दर्जन से भर से अधिक लोगो ने ब्लड डोनेट किया। कवि गुलाब चंद्र ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।अंत में कार्यक्रम के संयोजक मृगांक यादव ने सभी का आभार प्रकट किया। संचालन ओमप्रकाश ने किया। इस मौके पर बीडीओ इशरत रोमेल,लेखाकार जितेन्द्र मोदनवाल,मंगला यादव,पवन जायसवाल,महाप्रधान रिज़वान खान,प्रधान अमित यादव,रईस शेख,आदि काफी संख्या में महिलाए थी।
