आज़मगढ़ के (बघैला) बिलरियागंज स्थित आनन्द मेमोरियल एकेडमी में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संतोष कुमार वर्मा एवं श्रीमती आशा वर्मा (विद्यालय के निर्देशक एवं प्रबंधक) द्वारा ध्वज फहराने के साथ किया गया। तत्पश्चात तिरंगे को सलामी व राष्ट्रगान किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति से ओत-प्रोत कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। विद्यालय के प्रधानाचार्य एस०एन० तिवारी ने संविधान का महत्व बताते हुए कहा हमे अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्त्तव्यों का भी पालन करना चाहिए। अंत में बच्चों को मिठाइयाँ बाँटी गई और कार्यक्रम पूर्ण किया गया।
