
अतरौलिया आजमगढ़ पृथ्वी दिवस पर दिनांक 22 अप्रैल 2025 को उद्योग विद्यालय इंटर कॉलेज कोयलसा,आजमगढ़ में जागरूकता संगोष्ठी एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ रणधीर सिंह,प्रधानाचार्य ने पृथ्वी दिवस मनाने के कारण, पर्यावरण संकट,पृथ्वी के संसाधनों का संरक्षण एवं संवर्धन के उपायों को रेखांकित करते हुए पृथ्वी को बचाने तथा संवृध्द् करने के साथ दैनिक जीवन में पृथ्वी संरक्षण के लिए जन सामान्य को जागरूक करने पर जोर दिया।विश्व पृथ्वी दिवस 2025 की थीम’हमारी शक्ति,हमारा ग्रह’के विषय में पृथ्वी संरक्षण एवं संवर्धन हेतु व्यक्तियों,उद्यमों और समुदायों द्वारा जागरूकता तथा उत्तरदायी आचरण के लिए आवाहन किया। विद्यालय के प्रवक्ता श्री बलवंत कुमार श्रीवास्तव ने पृथ्वी दिवस के इतिहास व महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि लगातार बढ़ता प्रदूषण सिर्फ मनुष्यों के लिए ही नहीं बल्कि हमारी प्रकृति के लिए भी खतरनाक है।स्वस्थ और स्वच्छ प्रकृति मानव जीवन का आधार है।विद्यालय के भूगोल प्रवक्ता श्री यशवंत प्रताप सिंह ने विकास के नाम पर मनुष्यों द्वारा पृथ्वी के संसाधनों के दोहन के फलस्वरुप आसन्न मानव जीवन संकट पर चर्चा की।एनसीसी इंचार्ज कौशलेंद्र रघुवंशी ने कहा कि यदि मानव प्रजाति को बचाना है तो दुनिया के सभी देशों को अपनी उन्नत प्राचीन परंपराओं की ओर लौटना होगा जो पृथ्वी की स्तुति ही नहीं,बल्कि रक्षा भी करती थी।ईको क्लब्स फॉर मिशन लाइफ के नोडल अमित कुमार सिंह ने व्यक्ति और समाज को अब पृथ्वी संरक्षण के प्रति समझ विकसित करने पर बल दिया। विद्यालय के इको क्लब के सह नोडल कुंवर बलवीर सिंह ने कहा कि हमें इस भावना से कार्य करना चाहिए कि पर्यावरण न केवल प्रतिस्पर्धा और उपयोग हेतु एक संसाधन है अपितु यह जीवन के प्रत्येक पहलू में सन्निहित है। रमेश यादव ने पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन हेतु राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किए जा रहे प्रयासों व कार्यक्रमों पर चर्चा की। छात्र नैतिक त्रिपाठी,गगन यादव, अंशुमन गुप्ता,चंद्र कीर्ति पांडेय,शुभम सिंह,अर्नव सिंह,उत्कर्ष आदि ने पर्यावरण संरक्षण के लाभ,भारत में पर्यावरण संकट एवं जलवायु परिवर्तन का पर्यावरण पर प्रभावों के बारे में प्रकाश डाला। पृथ्वी दिवस के अवसर पर विद्यालय के इको क्लब के छात्रों ने प्रधानाचार्य के निर्देशन में वृक्षारोपण किया तथा विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का सर्वेक्षण करते हुए QR कोड तैयार किया एवं पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जन सामान्य को जागरूक करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में धर्मेंद्र मिश्र,दिनेश कुमार सिंह,सुनील कुमार जायसवाल,महेंद्र राम,विनोद कुमार यादव,डॉ बबिता सिंह, उमामाधवी,सुनील कुमार पाण्डेय,रोहित मौर्य,आलोक कुमार पांडेय,अखिलेश वर्मा,राधेश्याम, दिवाकर सिंह,रविंद्र यादव,मोनू यादव, अशोक कुमार गुप्ता,सुनील कुमार यादव,राहुल, जयप्रकाश आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ संजय कुमार सिंह प्रवक्ता ने किया।