
(सपा प्रमुख अखिलेश यादव पीडीए की बात करते हैं लेकिन उस पर अमल नहीं करते- पूर्व सांसद)
पूर्व सांसद डा0ॅ संतोष कुमार सिंह ने अपने आवास पर मीडिया से बात चीत करते हुए कहा केन्द्र एवं उ0प्र0 की सरकार ने देश एंव प्रदेश के विकास के लिये अनगिनत कार्य किये तथा अनेक जनकल्याण की योजनाये चलाई जिससे लोग लाभान्वित हुए। अब देश व प्रदेश में विकास धरातल पर दिखाई देने लगा है। पूर्व सांसद ने कहा गांव चलो कार्यक्रम के क्रम में मैने विभिन्न गांवो का दौरा कर ग्रामीणो को सरकार के उपलब्धियो की जानकरी दी। ग्रामीणो से मुलाकात के दौरान आभास हुआ कि आम जन का बी0जे0पी0 में विश्वास पूर्व से और अधिक बढ़ा है। ग्रामीणो ने मुझे जानकारी दी कि बिना भेद भाव के सभी पात्र लोगो को सरकार की योजनाओ का लाभ मिल रहा है। पूर्व सांसद ने कहा उ0प्र0 में दशको से अन्य विपक्षी दलो के सरकारो के कार्यकाल में गुंडा एंव माफिया राज स्थापित हो गया था। उसे ध्वस्त कर उ0प्र0 के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कानून का राज स्थापित किया उ0प्र0 के लोग अब सुकून का जीवन जी रहे है। पूर्वाचंल से भाजपा के कम विधायक सांसद जीतने के बावजूद उ0प्र0 के मुख्यमंत्री बिना भेद भाव के पूर्वांचल का निरन्तर विकास कर रहे है। भारत के यशस्वी प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने कुछ ऐतिहासिक फैसले लिये जिसे पूर्ववर्ती सरकारो को बहुत पहले ले लेना चाहिए था परंतु तुष्टिकरण नीतियो के चलते पूर्ववर्ती सरकारो ने वह फैसले नही लिये जिसका परिणाम रहा देश की एकता में ही तुष्टिकरण बाधक होने लगा। मीडिया के सवालो का जवाब देते हुए पूर्व सांसद ने कहा सपा प्रमुख अखिलेश यादव पी0डी0ए0 की बात तो करते है पर उस पर अमल नही करते है। दलित युवक सन्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। सपा प्रमुख आजमगढ़ आये लेकिन पीड़ित परिवार से मिलना मुनासिब नही समझे। बिना विकास का कार्य कराये रात के अंधेरे में अपने नाम का शिलापट्ट लगवाने का प्रयास करना एक सांसद की गरिमा एंव शासकीय प्रणाली के विरूद्ध है। यह सपा के पुराने चरित्र को दर्शाता है। कांग्रेस, सपा , बसपा वेन्टिलेटर पर हैं। निकट भविष्य में जनता का विश्वास जीतना इन दलो के लिये कल्पना मात्र होगा।