
मुबारकपुर आज़मगढ़ हयात क्रिकेट क्लब इब्राहीमपुर के ग्राउंड पर इब्राहीमपुर कप 2025 का उद्घाटन हाजी जमाल अहमद प्रधान इब्राहीमपुर ने फीता काट कर किया। साथ में जिला पंचायत इब्राहिम पुर से महा प्रधान पद के प्रत्याशी बजरंग सिंह ओझौली, अब्दुल कबीर, जावेद टाल वाले, मोहम्मद इशाक शामिल थे। इस अवसर पर हाजी जमाल अहमद प्रधान ने कहा कि खेल हमारे जीवन का एक आवश्यक हिस्सा है। स्वस्थ शरीर और दिमाग को विकसित करने के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल कई प्रकार के होते हैं, जो हमारे शारीरिक के साथ-साथ मानसिक विकास में मदद करते हैं। लगातार पढ़ाई के दौरान कई बार तनाव की स्थिति होती है। ऐसे में खेल इस तनाव को दूर करने का बेहतर माध्यम है। जिस तरह दिमाग का सही विकास के लिए शिक्षा जरूरी है। इसी तरह शारीरिक विकास के लिए खेल महत्वपूर्ण हैं।