
माहुल आजमगढ़ भाजपा द्वारा बुधवार देर शाम संगठनात्मक जिला लालगंज के 22 मंडल अध्यक्षों की सूची जारी कर दी गई। इस जारी सूची में विमलेश पाण्डेय को दूसरी बार मंडल अध्यक्ष बनाया गया है जिससे उनके समर्थकों में हर्ष व्याप्त है। रात में जैसे ही विमलेश के पुनः मंडल अध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी उनके समर्थकों को हुई। पूरे नगर में पटाखे फोड़े गए। यह क्रम रात भर चलता रहा। उसके बाद बुधवार सुबह लोग एक दूसरे को इनके समर्थन में मिष्ठान खिलाया। इस अवसर पर अजय श्रीवास्तव,सोनू सिंह,राजेश गुप्ता,महगू प्रजापति, सुनील सिंह आदि उपस्थित रहे।