
माहुल(आजमगढ़) स्थानीय नगर के वार्ड नं0 चार नेहरू नगर में एक वर्ष से अवरुद्ध नाली का निर्माण चेयरमैन लियाकत अली द्वारा शुरू करवाया गया। जिससे लोगों में हर्ष व्याप्त है। माहुल नगर के वार्ड नं0 चार नेहरू नगर के फूलपुर रोड पर जलनिकासी हेतु पांच वर्ष पूर्व 800 मीटर नाली का निर्माण कराया गया था। जो पूरी तरह से जर्जर और टूट चुकी थी।जिसके कारण फूलपुर रोड की दक्षिणी पटरी पर रहने वाले घरों का पानी नहीं निकल पा रहा था। बहुत दिनों से परेशान वार्ड वासियों ने इसकी शिकायत नगर पंचायत प्रशासन से किया। उसके बाद चेयरमैन द्वारा नागरिकों की समस्या को देखते हुए बहाव को दृष्टिगत रखते हुए नाली का निर्माण शुरू करा दिया गया। इस संबंध में लियाकत अली ने बताया कि पूर्व में बनी नाली से जलनिकास नहीं हो पा रहा था जिसके कारण दूसरी नाली बनाई जा रही।।