
जौनपुर । खुटहन थाना क्षेत्र के नुरुद्दीनपुर गॉव में गुरुवार की रात खेत मे पाईप फैलाने के विवाद में चली गोली से एक युवक घायल हो गया। गोली युवक के जांघ में लगी है। उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना की जानकारी प्राप्त होते ही खुटहन पुलिस मौके पर पहुंच कर स्थिति सम्भालते हुए मौके से दो लोगों को हिरासत में लेकर घटना के सम्बन्ध में पूछताछ कर रही है।
लोग बताते है कि गॉव के ही महेंद्र यादव पड़ोसी कृपा शंकर यादव के खेत से बीती रात सिंचाई हेतु पाईप फैलाकर अपने खेत मे ले जा रहे थे। कृपा शंकर यादव ने खेत गीला हो जाने की बात कह अपने खेत से पाईप ले जाने के लिए मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट के दौरान एक पक्ष से गोली चल गयी। इस संगीन वारदात में एक युवक कृपा शंकर यादव 45 वर्षगम्भीर रूप से घायल हो गया। गोली उसके जांघ में लगी है। आनन फानन में पुलिस और परिजन घायल को सीएचसी ले गए। जहां उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उसका उपचार चल रहा है। इसी मामले में एक दिन पूर्व में भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। मामला थाने पहुचा तो पुलिस ने दोनों पक्षों के लोंगो पर पुलिस कार्यवाही किया और दो लोगों को थाने लाकर पुछताछ कर रही है।