
आजमगढ़ । जन शिक्षा समिति गोरक्ष प्रदेश से सम्बद्ध भारतीय शिक्षा समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय आचार्य विकास वर्ग 2024 का शुभारंभ सरस्वती शिशु मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय हनुमानगढ़ी लालगंज पर मुख्य अतिथि भारतीय शिक्षा समिति के प्रदेश निरीक्षक जिया लाल गुप्त ने मां सरस्वती के चित्र का अनावरण पुष्प अर्चन तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया। तत्पश्चात प्रधानाचार्य बृजभूषण शुक्ल तथा नीलम जी द्वारा सुमधुर सरस्वती वंदना, दीप वंदना प्रस्तुत की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य अंशदार यादव, जिला प्रमुख राम जतन राम ने कार्यक्रम में भारतीय शिक्षा समिति के अध्यक्ष प्रेमनाथ सिंह ,जिला मंत्री दुर्गा प्रसाद अस्ठाना ,जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह आदि अतिथियों का परिचय कराया। सम्भाग निरीक्षक दिवाकर राम त्रिपाठी ने कार्यक्रम का संचालन किया। विद्यालय के प्रबंधक सत्यम गुप्त, अध्यक्ष दिनेश गुप्त, आदि ने उपस्थित अतिथियों को बैज लगाकर तथा अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया। उद्घाटन सत्र के मुख्य वक्ता जिला मंत्री दुर्गा प्रसाद अस्थाना ने कहा कि विद्यालय के सर्वांगीण विकास में आचार्यों तथा प्रधानाचार्यो की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण होती है। आचार्यों को नई ऊर्जा नई,नई शिक्षण पद्धति से परिचित कराना ही विकास वर्ग का मुख्य उद्देश्य है। आपने गुरु वशिष्ठ द्वारा भगवान राम को दी गई सर्वश्रेष्ठ शिक्षा की चर्चा करते हुए छात्रों को परिस्थिति के अनुरूप अपने को ढालने तथा उनका मुकाबला करने के योग्य बनाने का सुझाव दिया। प्रदेश निरीक्षक जियालाल गुप्त ने प्रधानाचार्यो एवं शिक्षकों को नई शिक्षा नीति के अनुरूप अपने को तैयार करने तथा छात्रों को सर्वश्रेष्ठ शिक्षा देने के संबंध में अपना विचार व्यक्त किया। शिक्षा से ही समाज में ज्ञान का प्रकाश फैलता है। शिक्षा ही समाज के विकास की धुरी है। इस अवसर पर जियालाल गुप्त, दिवाकर राम त्रिपाठी,दुर्गा प्रसाद अष्ठाना,प्रेमनाथ सिंह ,ओम प्रकाश सिंह, राम जतन यादव, अंशदार यादव,बृजभूषण शुक्ल, दुर्गा शंकर तिवारी, प्रमोद तिवारी, अनिल राय, दयाराम सच्चिदानंद पाल, संत प्रसाद, विनोद राम, रमाकांत राम आदि लोग विशेष रूप से उपस्थित थे।