लालगंज (आजमगढ़) नवजात की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कोरम पूरा करते हुए गीता चाइल्ड केयर हॉस्पिटल को सीज कर दिया। बुधवार को इलाज के दौरान नवजात की मृत्यु के बाद सीएमओ डॉ. एनआर वर्मा ने डिप्टी सीएमओ एवं निजी चिकित्सा प्रतिष्ठान के नोडल अधिकारी डॉ मोहन लाल को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। निर्देश पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ ए आर सिंह द्वारा जांच की गई। जांच में अस्पताल अपंजीकृत मिला, संचालक के पास डिग्री व स्टाफ के योग्यता संबंधी कागजात नहीं मिले। एनआईसीयू भी मानक विहीन मिली और बायोमेडिकल वेस्ट में अनियमितता पाई गई।जिसके चलते सीज कर दिया गया। इसके पहले भी फरवरी 26 में अस्पताल को सीज किया गया था । इसके बाद भी संचालित किया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान संचालक मौके से फरार हो गया।सीएमओ ने बताया कि अवैध अस्पतालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
