जीयनपुर आजमगढ़ नवोदय विद्यालय के महिला छात्रावास की अस्थाई महिला कर्मचारियों के साथ विद्यालय के एक पुरुष कर्मचारी द्वारा अभद्रता करने और शिकायत करने पर विद्यालय से निकलवाने की धमकी देने पर नवोदय विद्यालय की 119 छात्राओं ने आज बुधवार सुबह सात बजे से हॉस्टल में अपने आप को कैद कर विरोध प्रदर्शन किया इस घटना की जानकारी होते ही विद्यालय प्रशासन के हाथ पांव फूल गए उन्होंने इसकी तुरंत सूचना तहसील प्रशासन और जिला प्रशासन को दी जिला अधिकारी के निर्देश पर उपजिला अधिकारी सगड़ी सीओ सगड़ी व महिला एसडीएम नेहा मिश्रा सीओ आस्था जायसवाल वह न्यायिक तहसीलदार सगड़ी तथा कई थानों की फोर्स ने नवोदय विद्यालय पहुंचकर मोर्चा संभाला 5 घंटे अपने आप को बंद करने के बाद एसडीएम के आश्वासन और प्राचार्य शशिकांत राय के लिखित आश्वासन और शर्त मानने पर छात्राओं ने दरवाजा खोला और उनके साथ भोजन किया इस अवसर पर एसडीएम सगड़ी ने बताया कि हमने छात्राओं की समस्याओं को सुना है अस्थाई महिला छात्रावास सहकर्मी को निकाला नहीं जाएगा कोई भी समस्या होगी तो उनका तुरंत निदान किया जाएगा इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रविकांत राय व अन्य स्टाफ मौजूद रहे
