फूलपुर आजमगढ़ अपराध और पशु तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए फूलपुर कोतवाली पुलिस ने रविवार की रात विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षकों के साथ पुलिस टीम ने देर रात तक संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच की।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि फूलपुर अम्बारी, बिलारमऊ, केवलगढ़ पुल, जगदीशपुर पुल, दुर्वासा, भेड़िया बाजार,भोरमऊ और मुड़ियार सहित विभिन्न स्थानों पर पुलिस टीमों द्वारा चेकिंग की गई।इस दौरान वाहनों के कागजात,हेलमेट,यातायात नियमों के पालन समेत अन्य बिंदुओं की जांच की गई।पुलिस की अचानक हुई चेकिंग से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति रही।जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले करीब दो दर्जन वाहनों के चालान किए गए।पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत भी दी।प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि अपराध नियंत्रण,पशु तस्करी पर रोक और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान जारी रहेगा।पुलिस की सक्रियता से असामाजिक तत्वों और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
