लालगंज (आजमगढ़) सपा विधानसभा लालगंज की मासिक बैठक रविवार को पार्टी कार्यालय लालगंज पर विधानसभा अध्यक्ष राजनरायन यादव की अध्यक्षता मे की गयी ।बैठक को सम्बोधित करते हुए विधायक बेचई सरोज ने कहा कि आज जिस तरह से पूरे प्रदेश मे चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जनाक्रोश पैदा हुआ है इससे यह साबित हो गया है कि देश मे जिस प्रकार से मतदाताओ को मताधिकार से वंचित किया गया है वो लोकतंत्र के लिए बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है ।बैठक को सम्बोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष राजनरायन यादव ने कहा कि आज देश की संवैधानिक संस्थाओ का जिस प्रकार से भाजपा सरकार दुरूपयोग कर रही है वो भारत जैसे लोकतंत्रात्रिक देश के लिए बहुत ही अशुभ है। आज निर्वाचन आयोग जिस प्रकार से लोगो के वोट काट कर उनको अपने संवैधानिक अधिकार से वंचित किया है। वो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है आज का युवा वर्ग जाग चुका है और अपने हक और अधिकार के लिए अनवरत संघर्ष कर रहा है। आज उत्तर प्रदेश के युवा किसान मजदूर छात्र सभी लोग समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तरफ आशा भरी निगाह से देख रहा है। बैठक मे मुख्य रूप से अनुपम कन्नौजिया ,राजेश विश्वकर्मा ,दीपक मौर्य, श्रीकांत गौड़ ,जय सिंह चौहान, अशोक प्रजापति, महेश सोनकर ,अजीम अहमद, श्रीराम सरोज मुन्ना, रम्मन यादव ,शैलेश यादव ,नूर आलम, सभाजीत राजभर, अमरजीत यादव ,आलोक राजभर ,मोहम्मद शाहिद, गणेश मौर्य ,रामनवल यादव, नीरज राय ,मनीष सिंह सहित तमाम कार्य कर्ता उपस्थित थे।
