आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा लगाए गए स्टाल का किया निरीक्षण।
गोद भराई की रस्म की अदा, छोटे बच्चों को किया चटावन।
सगड़ी आजमगढ़ सगड़ी तहसील सभागार में मंगलवार को महिला आयोग की सदस्य डॉक्टर प्रियंका मौर्या द्वारा जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने अपनी अपनी समस्या रखी श्रीमती मौर्य ने जिस के निस्तारण करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। कुल 19 शिकायती प्रार्थना पत्र आए। महिला आयोग की सदस्य प्रियंका मौर्या ने अजमतगढ़ ब्लॉक मॉडल के रूप में विकसित प्राथमिक विद्यालय बासूपार बनकट का जायजा लिया। जिसकी उन्होंने बहुत ही सराहना की। इस विद्यालय में सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा और लोगों को भी इससे सीख लेकर प्राथमिक विद्यालयों को विकसित करने की जरूरत है। इस दौरान बच्चों से भी रूबरू हुई। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया। कमियां को सुधारने का निर्देश निर्देश दिया गया। इसके बाद वह कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जियनपुर (अजमतगढ़) पहुंची छात्राओं से रूबरू हुई और उनका हाल-चाल जाना और मिल रही सुविधाओं की भी जानकारी ली। मिड डे मील का भी निरीक्षण किया। इसके बाद सगड़ी तहसील सभागार में जनसुनवाई का कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने शिकायती प्रार्थना पत्रों का भी बारीकी से निरीक्षण किया एवं संबंधित अधिकारियों को निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए। जितनी भी शिकायती प्रार्थना पत्र आए हैं उनका हर हाल में निस्तारण होना चाहिए। तहसील परिसर में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा लगाए गए इस्टॉल का भी निरीक्षण किया। जिसमें विभिन्न प्रकार की सब्जी, फल , खाद्य पदार्थ, बनाए गए व्यंजन का विस्तार से जायजा लिया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से गर्भवती, धात्री महिलाओं, बच्चों को लग रहे टीके,दिये जा रहे पौष्टिक आहार के बारे में भी जानकारी ली। साथ ही गोद भराई का भी कार्यक्रम किया । दो बच्चों को खीर खिलाकर चटावन किया। छोटे बच्चों को गोद में लेकर दुलारा। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी जगदीश यादव, एसडीएम सगड़ी न्यायिक दिव्या सिकरवार ,बाल कल्याण समिति के सदस्य अखिलेश, स्वास्थ्य विभाग से डां अलेद्र कुमार ,डा0 संजय यादव,जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध कुमार सिंह, जीयनपुर कोतवाली प्रभारी संजय कुमार सिंह आदि लोग मौजूद थे।
