लालगंज (आजमगढ़) स्थानीय नगर में दो दिन से कूड़ा न उठाने का न्यूज वायरल होते ही शाम को कूड़ा उठाने का कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया। नगर का डंपिंग ग्राउंड कूड़ा से भर गया है।कूड़ा डालने के लिए जगह न होने के कारण दो दिन से कूड़ा वाहन कूड़ा लादकर खड़े है। अधिशासी अधिकारी के न रहने के कारण कूड़ा डंपिंग के लिए दूसरे स्थान का चयन व सीमांकन नहीं हो पा रहा था जिसके कारण कूड़ा लादकर वाहन खड़े पड़े थे।दो दिन से कूड़ा न उठने का समाचार वायरल होते ही नगर पंचायत अध्यक्ष व प्रतिनिधि शरद यादव के दबाव में संबंधित लोगों की कुंभकर्णी निद्रा भंग हुई और शाम से ही कूड़ा उठाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया।
