लालगंज (आजमगढ़) स्थानीय नगर में दो दिन से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है संयोग है कि बरसात नहीं हो रही है अन्यथा नाली कूड़ा से पट जाता और जल निकासी से पूरा नगर प्रभावित हो जाता ।नगर पंचायत कटघर लालगंज में साफ सफाई व्यवस्था काफी बेहतर चल रही थी ।इधर कुछ दिनों से अधिशासी अधिकारी की लापरवाही से नगर की समस्याएं बढ़ती जा रही है।छोटे छोटे कार्य के लिए लोगों को कई दिन कार्यालय का चक्कर काटना पड़ता है।अधिशासी अधिकारी नगर या कार्यालय में रहते ही नहीं है।उनके पास अतरौलिया नगर पंचायत का भी चार्ज है ।लालगंज के लोगों को अतरौलिया में रहने का और अतरौलिया के लोगों को लालगंज में रहने का बहाना बना कर लखनऊ में रहते है। अधिशासी अधिकारी के नगर में न रहने को जनपद के उच्चाधिकारियों ने कभी गंभीरता से नहीं लिया जिसके कारण वह लखनऊ में बैठ कर नौकरी कर रहे है।लगातार दो दिन से कूड़ा न उठाये जाने के सन्दर्भ में अधिशासी अधिकारी से मोबाइल पर बात की गयी तो उन्होंने बताया कि डम्पिंग ग्राउंड में पानी भर गया है ।कूड़ा गिराने का कोई जगह नहीं है जिससे कूड़ा उठाया नहीं जा रहा है।शीघ्र ही व्यवस्था कर दी जाएगी।वही नगर के लोग अच्छी बरसात का इंतजार के रहे है कभी अच्छी बरसात नहीं हुई वहीं अधिशासी अधिकारी का ग्राउंड में जल भराव का बहाना बनाना समझ से परे है। जनपद के उच्चाधिकारियों का ध्यान नगर पंचायत कटघर लालगंज के तरफ अपेक्षित है।
