लालगंज (आजमगढ़ ) स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में ‘विज्ञान सप्ताह’ का भव्य आयोजन सोमवार को किया गया। यह आयोजन प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक प्रफुल्ल चंद्र राय के जयंती के अवसर पर संपन्न हुआ ।जिसमें भैया-बहनों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी के तहत विभिन्न नवाचार मॉडल प्रस्तुत किए गए।यह संपूर्ण कार्यक्रम विज्ञान प्रमुख आचार्य उमाकांत दीक्षित की देख-रेख में आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्री कृष्ण गीता राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, लालगंज, आजमगढ़ के पूर्व प्रधानाचार्य पी.के. सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य भानु प्रताप त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में सदस्य श्री सुधीर बरनवाल, डॉ. विजय बहादुर सिंह , विद्यालय के समस्त आचार्य-आचार्या, भैया-बहन एवं कर्मचारीगण मौजूद उपस्थित थे।
