माहुल(आजमगढ़)। अहरौला थाना क्षेत्र के रसूलपुर अहमद अली गांव स्थित शाहनाज मेमोरियल चिकित्सालय में 17 जुलाई को हुई करिश्मा मौर्य नाम की प्रसूता की मौत का मामला राजनीतिक रंग लेता चला जा रहा।बुधवार को फूलपुर पवई विधान सभा के पूर्व विधायक अरुणकांत यादव पवई के नाटी गांव में प्रसूता के स्वजनों से मिले।उन्होंने परिवार को सांत्वना देने के साथ ही साथ आरोपितों पर शख्त कार्यवाही का भरोसा दिलाया। अरुण कांत यादव ने मृत प्रसूता के पति से घटना के बारे में विस्तार से जानने के बाद कहा कि घटना निंदनीय है।अस्पताल में शव पड़ा था और कुछ लोग पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के बजाय अपना उल्लू सीधा करने में लगे थे यह उनकी दूषित मानसिकता का परिचायक है। अभी तक पुलिस घटना में आरोपित डा अकबर खान और उसकी पत्नी निकहत खान को गिरफ्तार नहीं कर सकी यह पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल लगा रहा।उन्होंने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाते हुए कहा कि वे पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ से मिल कर डा दंपति पर कठोर कार्यवाही और उनके अस्पताल पर बुलडोजर चलाने की मांग करेंगे और यदि पुलिस प्रशासन ऐसा नहीं करता है तो वे मुख्यमंत्री से मिलकर कठोरतम कार्यवाही कराएंगे। इस मौके पर सुजीत जायसवाल आंसू,सुधीर राजभर,विवेक राजभर,वैभव मिश्र, श्यामू मिश्र,विजय मौर्य,अंजनी मौर्य, पतिराम मौर्य,अभिमन्यु मौर्य आदि रहे।।
