मुबारकपुर आजमगढ़ नवागत थाना प्रभारी निरीक्षक शशि चन्द चौधरी मुबारकपुर थाना का कार्य भार संभालने के बाद शुक्रवार को भेंट वार्ता में पत्रकारों से कहा कि मुबारकपुर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रति वह अपने कर्तव्य का निर्वहन पूरी ईमानदारी पारदर्शिता और निष्पक्षता से करेंगे। अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई होगी कानून से खिलवाड़ करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। पूर्व में रहे मुबारकपुर थाना प्रभारी पुलिस उपाधीक्षक शशि मौली पाण्डेय के स्थानांतरण के बाद मुबारकपुर में में नये बने थाना प्रभारी निरीक्षक शशि चन्द चौधरी ने कार्यभार संभाल लिया है। वह कार्यभार संभालने के बाद पत्रकारों से परिचय भेंट वार्ता में कहा कि वह पूरी तरह निष्पक्षता और पारदर्शिता से पीड़ित की समस्या का निस्तारण हर तरह से तैयार और सजग है। मुबारकपुर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रति पूरी तरह से दृढ़ संकल्पित बताया उन्होंने यह भी कहा कि पीड़ित सीधे मिल कर बिना डरेअपनी बात कह सकता है। उन्होंने कहा कि मुबारकपुर में अपराध व अपराधियों पर नकेल कसना ही उनकी प्राथमिकता होगी।
