फूलपुर आजमगढ़ लखनऊ बलिया मुख्य मार्ग रेलवे स्टेशन रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान के दूसरे दिन भी प्रशासन का बुलडोजर चला,चार जेसीबी के माध्यम से कई आवासीय मकान और दुकान को धराशाही कर दिया गया।कुछ जगहों पर लोगों ने खुद अतिक्रमण तोड़कर उसमें रखा सामान निकाल कर वहां से हट गए।बुलडोजर की कार्यवही से लोग दहशत में है। एसडीएम अशोक कुमार और नायब तहसीलदार राजाराम की अगुवाई में शनिवार को अतिक्रमण स्थल पर बुलडोजर लेकर पहुंचे।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीओ किरन पाल सिंह, कोतवाल देवेन्द्र प्रताप सिंह दर्जनों एसआई सहित चार थानों की पुलिस लगाई गई थी।लोक निर्माण द्वारा अतिक्रमण हटाओ के मद्देनजर जेसीबी द्वारा अतिक्रमण हटाया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग द्वारा 115 लोगों को कब्जा हटाओ नोटिस जारी की थी।तय समय पर जब अतिक्रमण नहीं हटा तो सख्ती के साथ बुलडोजर चलाया गया। बहुतेरे दुकानदारो के सामान जो मलवे में दब गए थे उसे समेटने में लगे थे।कई लोगो ने अपना सामान जैसे चौकी,गैस सिलेडर, चूल्हा, शटर, दवा, बर्तन, जंगला, दरवाज़ा, आलमारी, मेज, कुर्सी, टायर, जूता, खराद मशीन,चाय की केतली तथा खाद्य सामग्री आदि जरुरी सामान पहले ही निकाल लिए थे।इस संबंध में एसडीएम अशोक कुमार ने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा 115 लोगों को नोटिस जारी की गई थी विभाग द्वारा ही अतिक्रमण हटाया जा रहा है। हमे सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था प्रदान करना है।
