लालगंज (आजमगढ़ )समाजवादी पार्टी विधानसभा लालगंज की मासिक बैठक मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष राजनरायन यादव की अध्यक्षता मे कार्यालय पर आहूत की गयी। बैठक को संबोधित करते विधायक बेचई सरोज ने कहा कि आज पूरे प्रदेश मे बिजली को लेकर हाहाकार मचा हुआ है कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है छात्रो का भविष्य आज अंधकारमय हो गया है सारे परीक्षाओ का पेपर लीक हो जा रहा है बैठक को सम्बोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष राजनरायन यादव ने कहा कि आज केंद्र व प्रदेश की भाजपा की सरकार हर मुद्दे पर फेल है आज सरकार के गलत नीतियो के कारण किसान छात्र युवा सभी लोग परेशान है किसानो को पेट्रोल पंप पर डिब्बे मे डीजल नही मिल रहा है बिजली की कटौती से जन मानस परेशान है आज सरकार जनता के असल मुद्दो को छोड़कर जाति धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव की तरफ आशा भरी निगाहो से देख रही आने वाले विधानसभा चुनाव 2027मे बदलाव तय हैं बैठक को जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अरविन्द कुमार सरोज ने भी संबोधित किया इस अवसर पर अजीम अहमद, दीपक मौर्य, सहतू प्रजापति, जय सिंह चौहान, रम्मन यादव, गणेश मौर्य ,राजू यादव, राशिद खान, मोहम्मद शाहिद ,अनुपम कन्नौजिया ,सत्यपाल यादव, श्रीकांत गौड़ ,रामआसरे राम, अमरजीत यादव, साहबलाल यादव, सूरज यादव ,मुन्ना सरोज, अंगद यादव सहित कई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
