माहुल(आजमगढ़)। अहरौला थाना क्षेत्र के एक गाँव की महिला ने उसकी 20 वर्षीय पुत्री से घर में घुस कर छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए अभियोग दर्ज कराया है।अभियोग दर्ज करने के बाद पुलिस जांच पड़ताल में लग गई है। दर्ज मुकदमे में महिला का कहना है कि वह कौशांबी जनपद की निवासिनी है और उसका मायका अहरौला थाना क्षेत्र के एक गांव में है।10दिन पहले उसकी 20 वर्षीय पुत्री अपने नानी के घर आई थी। शनिवार रात में दूसरे वर्ग का अमन गुप्ता नाम का युवक घर में घुस गया और कमरे में सो रही उसकी पुत्री से छेड़खानी करने लगा।शोर सुन कर उसकी नानी जाग गई और कमरे का दरवाजा बाहर से बंद करके इसकी सूचना डायल 112 की पुलिस को दिया। सूचना पाकर पुलिस आई और कमरे का दरवाजा खुलवाकर आरोपित युवक को अपने साथ ले गई।मामला दो समुदाय का होने के कारण पुलिस ने शिकायती पत्र मिलने के बाद तत्काल अभियोग दर्ज करने के बाद विधिक कार्यवाही में लग गई।इस संबंध में थानाध्यक्ष अहरौला मन्तोष सिंह का कहना है कि छेड़खानी के आरोपित को गिरफ्तार कर उसका चालान किया जा रहा।युवती के बयान के आधार पर आगे की विधिक कार्यवाही पुलिस करेगी।।
