माहुल(आजमगढ़)। अहरौला थाना क्षेत्र के कन्दरी गाँव में शुक्रवार देर रात दो बाईकों की टक्कर में घायल युवक की स्थिति अस्पताल में नाजुक बनी हुई है। उधर पीड़ित के भाई ने अपने मौसेरे भाई पर बिना बताए ही पुलिस को शिकायती पत्र देने और दो दिन बाद रुपए का लेनदेन कर उसे वापस लेने का आरोप लगाया है। अहरौला थाना क्षेत्र के कन्दरी गाँव निवासी फिरोज हैदर अपनी बाइक लेकर अपने गाँव के मोड के पास खड़े थे। इतने में शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति आया और फिरोज हैदर की बाइक में टक्कर मार दिया। जिसमे उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और उन्हें भी गंभीर चोट आई।ग्रामीणों की सूचना पर परिजन उसे जौनपुर जिले के शाहगंज स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया और उनका इलाज अभी तक चल रहा। उधर फिरोज के मौसेरे भाई तकदीरूल हसन ने घटना के दूसरे दिन माहुल पुलिस चौकी पर घटना के बाबत शिकायती पत्र दिया।दुर्घटना में घायल फिरोज के सगे भाई इमरान का कहना है कि तकदीरूल ने बिना हम लोगों को बताए ही आरोपी से लेनदेन कर के तहरीर वापस ले लिया। जब उससे इस बाबत पूछा गया तो वह लड़ाई झगड़े पर आमादा हो गया।इमरान का यह भी कहना है कि उसके भाई की स्थिति गंभीर है और इलाज में काफी पैसा लग रहा।।
