फूलपुर आजमगढ़ आगामी का पर्व मोहर्रम 17 जून से शुरू होगा।इसे शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम अशोक कुमार ने किया।बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी किरन पाल सिंह और एसडीएम अशोक कुमार ने ताजियादारो से मोहर्रम में जुलूस के मार्ग,सफाई और रास्ते में झूल रहे बिजली के तारों के संबंध में जानकारी ली। अधिकारियों ने ताजिया की ऊंचाई सामान्य रखने की अपील करते हुए कहा कि इससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सकेगा।अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जुलूस मार्ग से संबंधित सभी समस्याओं का समय रहते समाधान कराया जाएगा।ताकि मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।कोतवाल देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि ताजिया ले जाने के रास्ते को हल्का सिपाही को जानकारी दे तथा जुलूस के दौरान अंजुमन द्वारा नामित वालेंटियर को बेच भी उपलब्ध करा दे।जिससे कि कार्यक्रम सरलता पूर्वक मंज़िल तक पहुंच जाए।इस दौरान लोगों से मोहर्रम का पर्व शांति पूर्ण और परंपरा गत ढंग से मनाने की अपील को गई।इस मौके पर एसएसआई विजय कुमार गौड एसआई अजीज,मोहम्मद अब्बास,हसन इमाम,सैय्यद शमीम काजिम,आफताब हुसैन, अफसर रजा,मिसम,रिजवान, अमित,राजेश पांडेय,संदीप कुमार राजभर मौजूद थे।
