रौनापार( आजमगढ़ ) हरैया विकासखंड परिसर में विकसित कृषि संकल्प अभियान एवं खेत बचाओ अभियान के तहत गोष्टी कर किसानों को दी गई जानकारी। खेत उसर होने पर जैक्सन व हरी खाद का प्रयोग करें, मिट्टी की जांच कर उचित मानक के अनुसार रसायन उर्वरक का प्रयोग करें। जैविक खेती पर ध्यान देने की सलाह दी गई जिससे लोगों का स्वास्थ्य उत्तम बना रहे। फसल अवशेष प्रबंधन पर विशेष चर्चा की गई। जिसमें फसलों को जलाने पर होने वाले नुकसान व खेत में ही पलटाई कराने के फायदे बताए गए। किसान फार्मर रजिस्ट्री करा ले हैं जिससे शासन से मिलने वाले सुविधाओं का लाभ ले सकें। डॉक्टर ओमकार राय, वैज्ञानिक डॉक्टर वीरेंद्र कुमार राय,डॉक्टर प्रशांत कुमार राय, एडिओ एजी दिलीप चौरसिया, बेचू प्रसाद, रामाश्रय,संजय कुमार आदि ने भी गोष्ठी को संबोधित किया।
