मुबारकपुर (आजमगढ़)। क्षेत्रवासियों के लिए एक बड़ी स्वास्थ्य सुविधा के रूप में सबा हॉस्पिटल मुबारकपुर में बच्चों के प्रसिद्ध विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. एम. ए. अल्वी (एमबीबीएस, एमडी ने अपनी सेवाएं प्रारंभ कर दी हैं। उस से पहले डॉक्टर साहब डॉक्टर शमीम डायग्नोस्टिक सेंटर पर भी मरीज़ों को देखते थे। मरीज़ों की सुविधा के लिए अब वे प्रतिदिन सबा हास्पिटल में बच्चों के मरीजों को देखेंगे तथा उनके उपचार की सुविधा उपलब्ध कराएंगे। इस अवसर पर सबा हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. शमीम अहमद ने बताया कि मुबारकपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में बच्चों के विशेषज्ञ डॉक्टर की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए अस्पताल परिवार में डॉ. एम. ए. अल्वी को शामिल किया गया है, ताकि बच्चों को बेहतर एवं आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर मिल सकें। उन्होंने बताया कि अस्पताल में बच्चों को भर्ती करने की सुविधा के साथ-साथ एनआईसीयू (NICU) की आधुनिक व्यवस्था भी उपलब्ध है। इसके अलावा अस्पताल में 24 घंटे आपातकालीन एवं स्वास्थ्य सेवाएं संचालित की जा रही हैं, जिससे गंभीर स्थिति में भी बच्चों का तत्काल उपचार संभव हो सकेगा। डॉ. शमीम अहमद ने कहा कि अब क्षेत्र के लोगों को बच्चों के इलाज के लिए दूर-दराज के शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा। अनुभवी बाल रोग विशेषज्ञ की उपलब्धता से मरीजों और उनके परिजनों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अस्पताल की सेवाओं का लाभ उठाएं और एक बार सेवा का अवसर अवश्य दें। अस्पताल प्रशासन के अनुसार डॉ. एम. ए. अल्वी प्रतिदिन निर्धारित समय पर ओपीडी में मरीजों को देखेंगे तथा बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी सभी प्रकार की परामर्श एवं उपचार सुविधाएं प्रदान करेंगे। यह सुविधा क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
