माहुल(आजमगढ़)। अहरौला थाना क्षेत्र की एक विवाहिता के साथ घर से कुछ दूरी स्थित बाग में ले जाकर दुष्कर्म के मामले में एक युवक के खिलाफ अहरौला पुलिस ने चौथे दिन प्राथमिकी दर्ज किया है। जिससे गांव में हलचल मची हुई है।अभियोग दर्ज होने के बाद पुलिस महिला के चिकित्सकीय परीक्षण के साथ ही साथ अभियुक्त की तलाश में लग गई। थाना क्षेत्र के एक गांव में चार जून को एक मानसिक रूप से कमजोर महिला के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। इस मामले में उसके पति ने माहुल चौकी पर पहुंच कर पुलिस को तहरीर दिया लेकिन चौकी पुलिस ने तहरीर को गंभीरता से नहीं लिया। माहुल पुलिस चौकी पर कार्यवाही न होता देख महिला के पति ने रविवार को अहरौला थाने पर पहुंचकर घटना के संबंध में थानाध्यक्ष को जानकारी दियाऔर थाने पर पुनः तहरीर दिया तब जाकर मामले में प्राथमिक दर्ज हो सकी। सोमवार को फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर घटनास्थल पर साक्ष्य संकलन भी किया। पीड़िता के पति ने बताया की माहुल चौकी की पुलिस की कार्यप्रणाली से उसे निराशा हुई थी, लेकिन थाने पर पहुंचकर थाना अध्यक्ष को अपनी बात बताना पड़ा फिर पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ अभियोग दर्ज किया थानाध्यक्ष अहरौला मन्तोष सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य संकलन किया है महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है।।
